सब्जी मंडी में सट्टा लिखते तीन सटोरिए पकड़ाए

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सब्जी मंडी में पुलिस ने दबिश देकर सट्टा लिखते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त किए गये।टीआई सुभाष चन्द बघेल ने बताया कि सब्जी मंडी में सट्टा पट्टी लिखकर अंको पर हार जीत का दाव लगा रहे राजा पटैल 31 वर्ष निवासी रेतनाका कंचनपुर ग्वारीघाट, मंजू मल्लाह 32 वर्ष निवासी दुर्गानगर भटौली ग्वारीघाट, गोविंद अहिरवार 30 वर्ष निवासी साकेतधाम ग्वारीघाट को चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में चौकी धनवंतरी नगर, थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया।

अन्य आरोपी मंजू मल्लाह व गोविंद अहिरवार द्वारा अंको पर सट्टा लगाकर अवैध लाभ अर्जित करना स्वीकार किया। तीनों सटोरियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

यदि इजराइल ने ताजा आक्रमण जारी रखा तो उस पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे -ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा

Tue May 20 , 2025
लंदन, 20 मई (वार्ता) ब्रिटेन , फ्रांस और कनाडा ने धमकी दी है कि यदि इजरायल गाजा में अपने सैन्य अभियान जारी रखता है और मानवीय सहायता के प्रवेश को रोकता है तो उन पर लक्षित प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सीएनएन के अनुसार तीनों देशों के नेताओं के एक संयुक्त बयान […]

You May Like