किराना दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

सीधी। जिले की खड्डी पुलिस चौकी ने मात्र 24 घंटे में किराना दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरियादी अनिल गुप्ता की दुकान से 18 हजार रुपए चोरी हुए थे। जांच में पुलिस ने रामायण साहू (31) और दीपू बैगा (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने चोरी कबूल की। आरोपियों ने लोहे की सवरी से दीवार में सेंध लगाकर पेटी से रुपए चुराए और आपस में 9-9 हजार रुपए बांट लिए। पुलिस ने नकदी और औजार बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी नीरज साकेत सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

बिहार में मतदाता सूची हुआ प्रकाशित, 22 लाख मतदाता पाये गये मृत

Fri Aug 1 , 2025
पटना, 01 अगस्त (वार्ता) निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार में चलाये गये विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया, जिसके अनुसार पूर्व में सूची में जुड़े 22 लाख मतदाता मृत पाये गये। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में जानकारी […]

You May Like