भोपाल: टीलाजमालपुरा इलाके में एक नाबालिग लड़की ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है. टीलाजमालपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक नाबालिग सिफा (17) निवासी बागमुफ्ती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों के बयान पुलिस फिलहाल नहीं दर्ज कर पाई है.
सिफा घर में ही रहती थी और उसने पढ़ाई के लिए उसने कहीं एडमिशन नहीं लिया था. शनिवार को देर रात सिफा ने अपने घर में फांसी लगा ली. परिजन उसे फंदे पर लटकता देखकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. टीला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा पुलिस करेगी. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
