दो सूने मकानों के टूटे ताले

सोने चांदी के जेवरात, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: गोहलपुर एवं रांझी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सूने मकानों के ताले तोडक़र सोने चांदी के जेवरात व नगदी रूपए पार कर दिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।गोहलपुर पुलिस ने बताया कि श्रीमती प्रियंका चौधरी निवासी अम्बेडकर कॉलोनी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति का स्वास्थ्य अत्याधिक खराब होने के कारण 17 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे पति का इलाज कराने के लिये मेडिकल कॉलेज लेकर गयी थी जहां पति का इलाज चल रहा था।

27 जनवरी को डाक्टरों की सलाह पर वह इलाज कराने के लिये भोपाल जाने के लिये वापस पति को लेकर घर आयी थी उसने घर आकर देखा उसके घर के मेन गेट का ताला टूटा था दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा घर मे रखी आलमारी का लॉकर टूटा था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे। इसी प्रकार रांझी थाने में  चित्रदेव कुमार   35 वर्ष निवासी एमईएस क्वाटर करोंदी रंाझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खमरिया फैक्ट्री मे एग्जामिनर पोस्ट पर काम करता है  गांव चितनखारी थाना गिरिडीह झारखण्ड गया था। वापिस लौटा तो क्वाटर का ताला टूटा था आलमारी में रखे जेवरात, एटीएम कार्ड गाड़ी आरसी एमपी 20 एनयू 4064 एवं  नगदी 30 हजार रूपये गायब थे।

Next Post

खाद्य विभाग की टीम ने फर्मों में मारे छापे

Wed Jan 29 , 2025
पनीर, दूध दही और मही के लिए नमूने   जबलपुर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मंगलवार को पनीर निर्माता एवं थोक विक्रेता फर्मो में दबिश देते हुए पनीर, दूध दही और मही के नमूने लिए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम ओरिया स्थित फर्म गुरुकृपा डेयरी और […]

You May Like