यादव ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की उपलब्धियों को सराहा

भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को मिली उपलब्धियों की सराहना की है।
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने उत्तराखंड में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में कुल 82 पदक जीतकर देश में चौथा स्थान हासिल किया है। यह सरकार के योजनाबद्ध प्रयासों का ही परिणाम हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहन देते हुए मध्यप्रदेश खेलों में सिरमौर बनने की दिशा में बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अभ्यास के क्षेत्र में कई नवाचार किए गए हैं। राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश को मिली उपलब्धि खिलाड़ियों, कोच और अन्य स्टाफ की प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

यादव ने प्रदेश को मिले स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड-2025 के लिए दी बधाई

Fri Feb 14 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के लिए अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में निरंतर नवाचार कर रहा है। इसके सुखद परिणाम भी प्राप्त […]

You May Like