ढाबों और दुकानों पर खपने वाली थी 29 पेटी शराब, पुलिस गश्त ने नाकाम किया सिंडिकेट का प्लान

खंडवा: खालवा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 पेटी (290 लीटर) शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार तड़के रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ढाबा संचालक अमित भाटी के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी फूलसिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब को क्षेत्र के ढाबों और किराना दुकानों पर खपाने की तैयारी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब छनेरा की एक दुकान से खरीदी गई थी, जिसका संचालन कथित रूप से बड़े शराब कारोबारियों के सिंडिकेट द्वारा किया जाता है। आदिवासी बहुल खालवा क्षेत्र में लंबे समय से इस नेटवर्क के सक्रिय होने की चर्चा रही है।खालवा थाना प्रभारी जगदीश सिंदिया ने बताया कि स्विफ्ट कार सहित 290 लीटर शराब जब्त की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस अब शराब सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब कारोबार और उसके कथित संरक्षण पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

मप्र में तबादलों का दौर शुरू: नई नीति के तहत 15 जून तक होंगे ट्रांसफर, अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिला कर्मचारियों को गृह जिले में मिलेगी पदस्थापना

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल: मप्र में आज से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार की नई तबादला नीति के तहत 15 जून तक सभी विभाग स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों के स्थानांतरण कर सकेंगे।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नीति के अनुसार विभिन्न विभागों को पिछले दिनों आवश्यक […]

You May Like