तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,एक युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

सतना: मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पटना मोड़ देवरी के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुआ। जानकारी के अनुसार गुलवार गुजारा निवासी 16 वर्षीय अमन रावत अपने दोस्त मनीष रावत 21 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक एमपी 19 जेडक्यू 9327 से अपनी बुआ के घर जोबा बरा जा रहा था। बाइक मनीष चला रहा था। गोरसरी के आगे पटना मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सडक़ से नीचे खेत में जा गिरे और बेहोश हो गए। रातभर दोनों वहीं पड़े रहे सुबह करीब 5 बजे अमन को होश आया। उसने अपने साथी मनीष को उठाने की कोशिश की लेकिन सिर और कान में गंभीर चोट लगने के कारण मनीष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे में अमन को भी कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, वहीं घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

रामवन पथ गमन हाईवे पर हादसा, महिला समेत 5 घायल

Tue Apr 14 , 2026
सतना: रामवन पथ गमन हाईवे पर सोमवार दोपहर कुलपुरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल […]

You May Like