रामवन पथ गमन हाईवे पर हादसा, महिला समेत 5 घायल

सतना: रामवन पथ गमन हाईवे पर सोमवार दोपहर कुलपुरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल उचेहरा थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में पतारी कोठी निवासी अच्छे लाल कुशवाहा 60 वर्ष और पुष्पेंद्र कुशवाहा 19 वर्ष घायल हुए हैं।

इसके अलावा बंशीपुर, थाना मैहर निवासी विश्राम कुशवाहा 55 वर्ष और उनकी पत्नी जानकी बाई कुशवाहा 50 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पतारी टोला कोठी निवासी बाबू लाल कुशवाहा 50 वर्ष को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार विश्राम कुशवाहा अपनी पत्नी जानकी बाई के साथ उचेहरा से सतना की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग कोठी से इचौल की ओर जा रहे थे। कुलपुरा मोड़ के पास दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। उचेहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Next Post

किराये के कमरे को लेकर विवाद, साढ़ू ने युवक पर किया हमला

Tue Apr 14 , 2026
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में किराये के कमरे को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी साढ़ू ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि नुकीली वस्तु से हमला कर घायल भी कर दिया।फरियादी बृजेश चौधरी 30 वर्ष निवासी कैमा उन्मूलन हाल निवासी मथुरा […]

You May Like