विस के विशेष सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक ,वरिष्ठ नेताओं ने लिया हिस्सा

भोपाल:मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के आरंभ से पूर्व सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति रही।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
इस दौरान विशेष सत्र के एजेंडे और कार्य संचालन को लेकर चर्चा की गई तथा सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक रूपरेखा तय की गई।

Next Post

दतिया की राधा यादव ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता

Mon Apr 27 , 2026
दतिया: दतिया जिले की होनहार एथलीट राधा यादव ने कर्नाटक में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like