श्रवण बाधित विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर

जबलपुर: प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्णमूर्ति मिश्र के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शासकीय श्रवण बाधित विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शक्ति वर्मा ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, संरक्षण संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
नहीं मिल पाता भोजन
शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में नाश्ता एवं भोजन नहीं मिल पाता, जिससे पोषण संबंधी जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं। साथ ही कक्षा 8वीं के बाद छात्रावास सुविधा नहीं होने से 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दूरस्थ क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से प्रतिदिन आवागमन करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने परिवहन सुविधा, विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई और खेल मैदान के रखरखाव में सुधार की भी मांग की। कार्यक्रम के अंत में सचिव शक्ति वर्मा ने छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पौधों की देखभाल का संदेश दिया।

Next Post

अलीरेज़ा फिरोज़ा ने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को शिकस्त दी

Sat Jul 18 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) शुक्रवार को वेस्टिन होटल में भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट, क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे संस्करण में, फ्रांसीसी ग्रैंड मास्टर अलीरेज़ा फिरोज़ा ने एक और कड़े मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को शिकस्त दी और लगातार दूसरी जीत दर्ज की। फिरोज़ा, जिन्होंने पहले […]

You May Like