पेयजल संकट पर हंगामा: खाली मटके फोड़कर महिलाओं का प्रदर्शन

चिचोली। नगर परिषद चिचोली के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के प्रजापति मोहल्ला में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने खाली मटके फोड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान गीत गया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और भाजपा के एक पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई एक समय विवाद की स्थिति बनी। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सोनेरे कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि बंद पड़ी नल-जल योजना को तीन दिनों के भीतर सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा, जिससे प्रभावित वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके।

हालांकि प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद कार्यालय के सामने मटके फोड़े जाने और विरोध-प्रदर्शन को लेकर सीएमओ ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटनू पटेल, पार्षद रोहित आर्य, पूर्व पार्षद रूपेश आर्य सहित प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि वार्ड में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप था कि वार्डों की उपेक्षा की जा रही है तथा क्षेत्र में नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

बताया गया कि वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के प्रजापति मोहल्ला में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज महिलाएं, वार्डवासी, पूर्व पार्षद रूपेश आर्य राहुल पटेल रोहित आर्य हर्ष आर्य एवं अन्य कांग्रेस नेता पहले वार्ड में सड़क पर बैठकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद सभी खाली मटके लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और वहां मटके फोड़कर पेयजल संकट के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा के अंत की शुरुआत : जीतू पटवारी

Sat Jul 25 , 2026
ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा के अंत की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी एवं सांसद श्रीमति संजना जाटव […]

You May Like