धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा के अंत की शुरुआत : जीतू पटवारी

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा के अंत की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी एवं सांसद श्रीमति संजना जाटव ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया है।

दतिया के ग्राम भागौर में चुनाव प्रचार के दौरान ही जीतू पटवारी को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक का हिसाब ले लिया है। युवाओं ने हठधर्मी को हत्थे से उखाड़ दिया है। प्रधान का इस्तीफ़ा भाजपा के अंत की शुरुआत है।

Next Post

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 3 की मौत 

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर/नरसिंहपुर। जबलपुर-नरसिंहपुर रोड पर कमती-इमलिया गांव के पास चांदनखेड़ा तिराहा गोटेगांव के समीप आज सुबह 11 बजे के लगभग जबलपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकल सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को […]

You May Like