जूनी क्षेत्र की सड़क का काम चल रहा धीमी गति से व्यापारी हो रहे परेशान

इंदौर:जूनी क्षेत्र में आधा किलो मीटर बन रही सड़क के निर्माण में अब तक दो वर्ष लग चुके हैं, फिर भी अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका. कार्य से उठने वाली समस्याओं को लेकर पिछले कई महिनों से नवभारत में ख़बरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है और अधिकारियों को अवगत किया जाता रहा है. यहां मार्ग पूरी तरह व्यावसायिक है. जहां कूलर, पलंग पेटी, अलमारी जैसी दुकानें मौजूद हैं. सड़क के दोनों ओर तकरीबन सौ दुकाने संचालित होती है.

एक भुजा बनने के बाद दूसरी ओर सड़क कार्य चल रहा है जिसकों लेकर दुकानों की दहलीज़ से सटाकर तीन फीट सड़क खुदाई की गई जिससे व्यापार पूरा ठप हो चुका है. बताया जाता है कि गर्मियों में कूलर लेने के लिए बड़ी तादाद में ग्राहक यहां आते हैं लेकिन इस सीजन में व्यापार में इतनी गिरावट आई है कि मात्र 90 प्रतिशन व्यापार क्षेत्र से गायब हो गया. व्यापारियों का लाखों का माल गोडाउन में ही रखा रह गया. अब इसे एक वर्ष और रखना पड़ेगा. बताया जाता है कि गतिहीन कार्य को अभी दो-तीन महीनें और लग सकते हैं.
इनका कहना है
दुकानों के सामने ही खुदा हुआ है तो ग्राहक कहां से आएंगे. ऐसे में मात्र दस प्रतिशत माल बिका है. कुछ उधार में तो कुछ सिल्लक से माल खरीदा था जो ऐसे ही पड़ा है.
विवेक सरइया
सभी व्यापारी बहुत ज़्यादा परेशान हो चुके हैं. इस बार बड़ा नुकासान हुआ है. दुकान किराया, बाज़ार का देना, घर खर्च अब हम क्या करें? कैसे पूर्ति होगी. गतिहीन कार्य, गढ्ढों में वाहन गिर रहे है.
प्रवीण वर्मा
पांच महीने पहले काम शुरू करते तो नुकसान नहीं होता. ठेकेदार आता है देखकर चला जाता है. अधिकारियों और ठेकेदार से पूछों तो सही जवाब नहीं देते. वो पार्षद की भी नहीं सुनते हैं.
दीपक सरइया
लगभग पांच कारोड़ के बजट का कार्य है. ठेकेदार को पैमेंट नहीं मिल पा रहा है. मैंने अधिकारियों से बात कर इसके निराकरण की बात की है जिससे काम में गति आए और लोगों को असुविधाओं से निजाद मिले.
भावना चौधरी, पार्षद

Next Post

12वीं में अनन्या व सहैर और 10वीं में अनीष व रिदिमा रहीं टॉपर

Wed May 14 , 2025
इंदौर: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में शहर में छात्राओं ने बाजी मारी. 10वीं की परीक्षा में रिदिमा सरीन और अनीष देशमुख ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया. कक्षा 12वीं में कामर्स विषय में सहैर सारा बरियावल ने 99.2, मानविकी विषय […]

You May Like