इंदौर: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में शहर में छात्राओं ने बाजी मारी. 10वीं की परीक्षा में रिदिमा सरीन और अनीष देशमुख ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया. कक्षा 12वीं में कामर्स विषय में सहैर सारा बरियावल ने 99.2, मानविकी विषय में अनन्या शर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, गणित विषय में हार्दिक मेहता ने 98.8 प्रतिशत, विज्ञान विषय में दिव्यांशी व्यास ने 96.6 प्रतिशत शहर में पहला स्थान पाया.
मध्यप्रदेश का रिजल्ट 82.46 प्रतिशत रहा है. यहां करीब 78 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी. वहीं इंदौर में 12 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने 40 केंद्रों पर परीक्षा दी थी. दसवीं में मध्यप्रदेश के 92.71′ छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक लाख 15 हजार 645 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। जिनमें से एक लाख 7 हजार 211 पास हुए हैं. लड़कों का प्रतिशत 91.32 रहा जबकि 94.40 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं.
