साहब…बदमाश कर रहे छेड़छाड़, नहीं हो रही कार्रवाई

जबलपुर : साहब…हमारे क्षेत्र में बदमाश बाहरी लडक़ों को बुलाकर महिलाओं, बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे है और पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई।
पीडि़ता भावना पेसेल पति महेश पेसेल निवासी निवासी न्यू कछियाना, खेरमाई मंदिर के पास, की अन्य महिलाओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और बताया कि अरमान, रवि शक्तेल, लज्जू, विनय, आयुष हमारे घर के पास ही निवास करते है जो बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए गुंडागर्दी करते हे। 27 मार्च की रात्रि दस बजे उसके घर के कैमरे भी तोड़ दिए गए। उसके भाई अभिलाष पर तलवार से हमला किया । थाने में शिकायत की लेकिन मुख्य आरोपी अरमान का नाम दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने बदमाशों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है ।
चोरी की रिपोर्ट पर कार्रवाई
सुनील कुमार दीक्षित 55 वर्ष, निवासी रानी दुर्गावती वार्ड, रामायण मंदिर के पीछे सूपाताल, गढ़ा ने शिकायत करते हुए बताया कि 21 मार्च की रात्रि घर में रखे जेवर गायब हो गए थे । मामले की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

Next Post

कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान में एलपीजी के दाम आसमान पर, अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते एक झटके में 924 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जनता में हाहाकार

Wed Apr 1 , 2026
इस्लामाबाद | पहले से ही भीषण आर्थिक संकट और कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान में आम जनता के चूल्हे बुझने की नौबत आ गई है। पाकिस्तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) ने अप्रैल महीने के लिए एलपीजी (LPG) की कीमतों में 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि की घोषणा […]

You May Like