बिछिया नदी के उद्गम स्थल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

मऊगंज:कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जनपद मऊगंज के ग्राम खैरा स्थित बिछिया नदी के उद्गम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया.इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिछिया नदी के पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. कलेक्टर ने उद्गम स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि नदियों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. बिछिया नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने के लिए समन्वित प्रयास करें.

इसके लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, जल संरचनाओं का निर्माण एवं मरम्मत तथा अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें. नदी के उद्गम स्थल एवं प्रवाह क्षेत्र में जल संरक्षण के स्थायी उपाय करें, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके और नदी का जलस्तर बना रहे. साथ ही ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी पुनर्जीवन के लिए एक कार्ययोजना तैयार कर उसका समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

एकजुट होकर स्वच्छता के लिए सभी करें प्रयास: आरपी बैस

Fri Apr 10 , 2026
सिंगरौली : नगर पालिक निगम सभागार में आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण के दिशा निर्देशों के परिपालन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी-स्वच्छता निरीक्षक, अनुबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकीट में दर्शित सभी निर्देशों का […]

You May Like

मनोरंजन