चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी पर ताइवान के हैकरों ने किया साइबर हमला

गुआंगझोउ, 27 मई (वार्ता) चीन के गुआंगझोउ शहर में एक प्रौद्योगिकी कंपनी पर साइबर हमला ताइवान समर्थित हैकर संगठन की ओर से किया गया था। स्थानीय पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि गुआंगझोउ शहर में चीनी सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने एक प्रौद्योगिकी कंपनी पर साइबर हमले के लिए ताइवान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रारंभिक पुलिस जांच के आधार पर गुआंगडोंग प्रांत की राजधानी के अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे विदेशी हैकर संगठन को ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) का ‘समर्थन’ प्राप्त था। डीपीपी ताइवान में सत्तारूढ़ पार्टी है।

ग्वांगझोउ पुलिस ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण और सिस्टम लॉग जांच से साइबर हमले के पीछे ताइवान समर्थित हैकर संगठन का पता चला है।

 

Next Post

फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

Tue May 27 , 2025
वाशिंगटन, 27 मई (वार्ता) अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के एक पार्क में सोमवार रात हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। एबीसी न्यूज से संबद्ध स्थानीय डब्ल्यूपीवीआई-टीवी के मुताबिक फेयरमाउंट पार्क में गोलीबारी की इस घटना में कम से कम आठ अन्य लोग घायल […]

You May Like