वाशिंगटन, 27 मई (वार्ता) अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के एक पार्क में सोमवार रात हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी।
एबीसी न्यूज से संबद्ध स्थानीय डब्ल्यूपीवीआई-टीवी के मुताबिक फेयरमाउंट पार्क में गोलीबारी की इस घटना में कम से कम आठ अन्य लोग घायल हो गये हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गोलीबारी शहर के प्रसिद्ध ‘लेमन हिल ड्राइव’ पर हुई।
इस बीच, पुलिस ने बताया कि कम से कम दो किशोरों को गोली लगी है।
