जब तक हमारा संगठन मजबूत नही होगा तब तक हम भाजपा के षडयंत्र को रोक नही पाएगे: कांग्रेस अध्यक्ष

रीवा, 1 फरवरी, रीवा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संभाग स्तरीय कांग्रेसजनो की बैठक ली. जहा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया तो वही बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त रूप से खड़ा करने का सुझाव भी दिया. इसके अलावा उन्होने आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी और संगठन के लिये पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने का आवाहन किया. कई घंटो तक चली बैठक में एकता, अनुशासन का पाठ प्रदेश अध्यक्ष ने पढ़ाया.

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जब तक हमारा संगठन मजबूत नही होगा तब तक हम भारतीय जनता पार्टी के षडयंत्र को रोक नही पावेगें. संत शिरोमणि भक्त रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर संभाग स्तरीय कांग्रेस जनों की बैठक मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेश के सह-प्रभारी रणविजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, विधायक अमरपाटन एव पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश सचिव निलांशु चतुर्वेदी व सुखदेव पांसे के विशिष्ट आतिथ्य में सेलीब्रेशन होटल रीवा मे प्रारंभ हुई. सर्वप्रथम रविदास जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर जीतू पटवारी सहित सभी विशिष्ट नेताओं एवं कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी ने रविदास को महान संत निरूपित किया और कहा कि वह जात-पांत के घोर विरोधी थे और लोगो को जाति-पांती के भेदभाव को दूर कर आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया. समाज मे व्याप्त कुरीतियों और अज्ञानता के लिए आम जन मानस को धार्मिक अंध विश्वास और आडम्बर से दूर रहने का संदेश दिया तथा कहा मन पवित्र है तो सब पवित्र है और इसी लिए ‘‘मन चंगा तो कठौती मे गंगा’’ इनकी प्रसिद्ध उक्ति हैं जो मन की पवित्रता की ओर प्रकाश डालती हैं. रविदास जी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात संभाग स्तरीय कांग्रेस जनो की बैठक प्रांरभ हुई. संभाग से आए सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा के विधायको, पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, विधानसभा एवं ब्लॉक प्रभारियो तथा समन्वय समिति के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों की जिलेवार बैठक प्रारंभ हुई.

कमेटियों में हर जाति वर्ग के लोगो को प्रतिनिधित्व दिया जाय: पटवारी

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जब तक हमारा संगठन मजबूत नही होगा तब तक हम भारतीय जनता पार्टी के षडयंत्र को रोक नही पावेगें. इसलिए हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बात पर बल दिया है कि संगठन पंचायत, मोहल्लें, वार्ड, बूथ स्तर पर मजबूत किया जायें. इसके लिए इन सबमे कमेटी बनाकर लोगो को कांग्रेस पार्टी से जोडने का काम किया जायें. इन कमेटियों मे हर जाति, वर्ग, सम्प्रदाय के लोगो को प्रतिनिधित्व दिया जाये युवकों तथा महिलाओं का भी इसमें विशेष रूप से समावेश होना चाहिए. उन्होने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अपील की कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को खड़ा किया जाये तथा इसमे ऐसे लोगो को शामिल किया जाये जोकांग्रेस के रीति नीति और कार्यो के लिए प्रतिबद्ध हो. प्रदेश अध्यक्ष को अपने यहां के कांग्रेस संगठन की स्थिति से अवगत कराते हुए संगठन को हर स्तर पर करने का आश्वासन दिया. हवाई पट्टी पर प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके साथ आए सभी कांग्रेस पदाधिकारियों का जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा एवं शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू महापौर अजय मिश्रा बाबा सहित सैकड़ो की तादाद मे उपस्थित कांग्रेस जनों ने गुलदस्ता भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया.

Next Post

एयर इंडिया ने शंघाई के लिए शुरू की उड़ान

Sun Feb 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने छह साल बाद रविवार को चीन के शंघाई के लिए उड़ान शुरू की। कंपनी ने बताया कि दिल्ली–शंघाई उड़ान एआई352 ने दोपहर बाद 12.07 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान किया। एयरलाइन […]

You May Like