एयर इंडिया ने शंघाई के लिए शुरू की उड़ान

नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने छह साल बाद रविवार को चीन के शंघाई के लिए उड़ान शुरू की।

कंपनी ने बताया कि दिल्ली–शंघाई उड़ान एआई352 ने दोपहर बाद 12.07 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान किया। एयरलाइन इस मार्ग पर बोइंग 787-8 विमान का इस्तेमाल कर रही है। यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी।

एक अन्य उपलब्धि में कंपनी ने उसके लिए विशेष रूप से तैयार बोइंग 787-9 विमान का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। यह विमान आज मुंबई से अमेरिका के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हुआ। उड़ान संख्या एआई2027 दोपहर बाद 12.37 बजे मुंबई से रवाना हुई।

इस विमान में 1-2-1 लेआउट में 30 बिजनेस क्लास सुइट्स हैं, जिनमें प्रत्येक सीट से सीधे आइल तक पहुंच उपलब्ध है। इनमें 79 इंच तक लंबे पूरी तरह सपाट बेड, 42 इंच का पिच, वायरलेस चार्जिंग, बड़े 17-इंच के 4के क्यूएलईडी एचडीआर टचस्क्रीन और पर्याप्त स्टोरेज की सुविधा है।

प्रीमियम इकोनॉमी में एक समर्पित और उन्नत केबिन के रूप में 2-3-2 लेआउट में 28 चौड़ी सीटें हैं जिनमें 38 इंच का पिच, बेहतर रीक्लाइन, समायोज्य काफ और लेग रेस्ट तथा 13.3-इंच का 4के क्यूएलईडी एचडीआर टचस्क्रीन है।

इकोनॉमी क्लास में 238 एर्गोनॉमिक सीटें हैं, जो 11.6-इंच 4के क्यूएलईडी एचडीआर टचस्क्रीन से सुसज्जित हैं।

 

 

Next Post

विकासोन्मुख, संतुलित और विकसित भारत के लक्ष्य वाला बजट : उद्योग जगत

Sun Feb 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) उद्योग जगत ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को विकासोन्मुख, संतुलित और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष राजीव जुनेजा ने रविवार को जारी बयान में […]

You May Like