शराब पीने से रोका तो बदमाशों ने दुकान संचालक को चाकू से गोदा    

जबलपुर।‌ गोराबजार थाना अंतर्गत जागृति मैदान में शराब पीने से रोका तो बौखलाए बदमाशों ने स्पोर्ट दुकान संचालक को चाकू से गोद दिया।‌

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रिंस मलिक 29 वर्ष निवासी बिलहरी एलपीआर 2 कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बिलहरी में स्पोर्ट की दुकान है।‌ बीती रात लगभग 10-30 बजे लकी उर्फ आदर्श मलिक, बाबू डुमार एवं रौनक मलिक जागृति मैदान में बैठकर शराब पी रहे थे, उसने कहा कि यहां बच्चे खेलते हैं, कहकर तीनों को शराब पीने के लिये मना किया तो तीनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर उसकी हत्या करने की नियत से लकी उर्फ आदर्श मलिक ने चाकू से हमलाकर पेट एवं जांघ में चोटें पहॅुचा दी।‌ बाबू एवं रौनक ने हाथ मुक्को से मारपीट कर हाथ पैरों में चोटें पहॅुचा दीं तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

चाकूबाजी में अस्पताल कर्मी घायल 

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर। लार्डगंज थाने में गुरुवार को प्रांजल वर्मा 34 वर्ष निवासी जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह त्रिवेणी हास्पिटल में आर्थाे असिस्टेंट के पद पर कार्य करता है। बीती रात भड़पुरा से पनीर लेकर वापस आ रहा था, जैसे ही गोपी टेंट हाउस के पास पहॅुचा […]

You May Like