सोसायटी के फ्लैट्स में कोई फेंक रहा “यूज्ड सैनेटरी पैड्स”, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर: ग्वालियर की एक हाउसिंग सोसायटी में बवाल मच गया. बवाल “यूज्ड सैनिटरी पैड्स” घरों मे फेंकने को लेकर शुरू हुआ और इतना बढ़ गया कि बात पुलिस थाने तक पहुंच गई. हंगामें के बाद बवाल कराने वाले अज्ञात चेहरों की तलाश में पुलिस जुट गई है. थाना जनकगंज क्षेत्र में स्थित बालाजी हाउसिंग सोसायटी में पुलिस को बुलाना पड़ा.बवाल की जो वजह सामने आई है उसने सबको हैरान कर दिया, क्योंकि बवाल यूज्ड सैनिटरी पैड्स को लेकर हुआ.

सोसायटी के बी ब्लॉक में रहने वाले फर्स्ट सेकंड और थर्ड फ्लोर के रहवासी इन यूज्ड सैनिटरी पैड्स से परेशान हैं.उनका कहना है कि बीते 5 महीने से कोई अज्ञात व्यक्ति 15 से 20 दिन के अंतराल में ऊपर से नीचे की ओर इन्हें फेंक रहा है जो लोगों के फ्लैट के दरवाजों पर गिर रहे हैं. परेशान होकर सोसायटी में रहने वाली महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी लगभग 1 घंटे तक बिल्डिंग में यूज्ड सैनिटरी पैड्स फेंकने वाले अज्ञात चेहरे की खोजबीन में लगी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया कि बवाल कराने वाले अज्ञात चेहरे की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में पहुंचाई राहत राशि

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन से सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में राहत राशि अंतरित की। यह सहायता राशि प्राकृतिक आपदाओं से हुई विभिन्न क्षतियों की भरपाई के लिए दी गई है। सरकार ने समय पर किसानों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने […]

You May Like