नौगांव से लापता दो बहनों ने हिंदू भाइयों से की शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

छतरपुर। जिले के नौगांव क्षेत्र में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दोनों युवतियों ने हिंदू चचेरे भाइयों से विवाह कर लिया है और बीते दिन अपने पतियों के साथ वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया है।

वीडियो में युवतियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे किसी दबाव में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करते हुए ससुराल पक्ष को परेशान न किए जाने की अपील की है। युवतियों ने यह भी कहा कि यदि उनके या उनके पति के परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी।

 

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां 9 फरवरी को एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर घर से निकली थीं, जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उन्हें नाबालिग बताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी और अपहरण की आशंका जताई थी, जिसके विरोध में थाने पर प्रदर्शन भी हुआ था।

थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस दोनों युवतियों को बरामद कर उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

इंदौर फिर नंबर-1 की तैयारी में जुटा, पार्षदों का स्वच्छता अभ्यास वर्ग शुरू, हर वार्ड में चलेगा ‘क्लीन मिशन

Mon Feb 16 , 2026
इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब एक बार फिर नंबर -1 बनने की दिशा में कमर कस चुका है। स्वच्छता अभियान को और मजबूती देने के लिए सोमवार को स्वच्छता अभ्यास वर्ग और स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन RRR केंद्र, केसर बाग में किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like