
रीवा।महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर केन्द्रीय जेल रीवा से बंदियो को रिहा किया जाएगा, 12 बंदी रिहा होगे. म.प्र शासन द्वारा विभिन्न जेलों से आजीवन कारावास से दंडित 111 बंदी जिसमें 8 महिलाएं शामिल है रिहा किए जाएगे. रीवा केन्द्रीय जेल में बंद 12 बंदियों को रिहा किया जाएगा. इसी तरह सतना जेल से 6 बंदी रिहा होगे. रिहाई को लेकर केन्द्रीय जेल ने तैयारी पूरी कर ली है. 15 अगस्त के अवसर पर भी बंदियो को रिहा किया गया था और अब 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर बंदी रिहा होगे.
