हिरासत में अनुबंध के बाद गाडिय़ों को ठिकाने लगाने वाला, 21 कारें बरामद 

उज्जैन। शासकीय विभागों में गाडिय़ां अटैच कराने का अनुबंध कर 30 गाडिय़ों को ठिकाने लगाने वाला पुलिस की हिरासत में आ गया। 21 कार बरामद की गई है। आरोपी ने सभी को गिरवी रख दिया था। गुरुवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है अन्य गाडिय़ों के मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

नानाखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 2 फरवरी को शिवम पंवार निवासी रामनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गाड़ी शासकीय विभागों में अटैच करने के नाम पर जगदीश परमार ने ली थी। प्रतिमाह 25 हजार रुपए किराया देने का अनुबंध भी कराया था। लेकिन वह गाड़ी लेकर लापता हो गया है चार माह से किराया भी नहीं दिया है। शिवम के शिकायत दर्ज करने के बाद 29 लोग और सामने आए थे जिन्होंने जगदीश परमार पर इसी तरह से अनुबंध कराकर किराया नहीं देने की शिकायत की थी। सभी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जगदीश परमार की तलाश शुरू की गई थी। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार गुरुवार रात जगदीश पिता नंदकिशोर परमार को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 21 कारें बरामद की गई है। लोगों को झांसा देकर उसने सभी गाडिय़ां गिरवी रख दी थी और बदले में किसी से डेढ़ लाख तो किसी से 2 लाख लिए थे। हिरासत में आने के बाद पूछताछ में उसने अपने एक साथी लाड़सिंह पिता धन सिंह निवासी देवास का नाम भी बताया। जिसने गाडिय़ां गिरवी रखने में उसकी मदद की थी। बदले में मिले आगे रुपए भी लिए थे। थाना प्रभारी के अनुसार उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Next Post

एमेलिया केर ने यूपी वॉरियर्ज 150 के स्कोर पर रोका

Thu Mar 6 , 2025
लखनऊ 06 मार्च (वार्ता) एमेलिया कर (पांच विकेट) और हेली मैथ्यूज (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में गुरुवार को यूपी वॉरियर्ज को 150 रनों के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत […]

You May Like