एमेलिया केर ने यूपी वॉरियर्ज 150 के स्कोर पर रोका

लखनऊ 06 मार्च (वार्ता) एमेलिया कर (पांच विकेट) और हेली मैथ्यूज (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में गुरुवार को यूपी वॉरियर्ज को 150 रनों के स्कोर पर रोक दिया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज के लिए ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वॉल ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। सातवें ओवर में हेली मैथ्यूज ने ग्रेस हैरिस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद एमेलिया केर ने किरण नवगिरे (शून्य) को आउट कर पेवलियन भेज दिया। जॉर्जिया वॉल ने 33 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए (55) रनों की पारी खेली। उन्हें 12वें ओवर में नेट सायवर ब्रंट ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद मुम्बई के गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूपी का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। दिनेश वृंदा (10), शिनेल हेनरी (छह), श्वेता सहरावत (शून्य), उमा छेत्री (एक) और सोफी एकल्सटन (16) रन बनाकर आउट हुई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी वॉरियर्ज की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 150 रन के स्कोर पर रोक दिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से एमेलिया केर ने पांच विकेट लिये। हेली मैथ्यूज को दो विकेट मिले। पारुनिका सिसोदिया और नेट सायवर ब्रंट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

गुजरात के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण विभाग, एलसीआईएफ के बीच समझौता

Thu Mar 6 , 2025
गांधीनगर, 06 मार्च (वार्ता) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अध्यक्षता में गुरुवार को गांधीनगर में राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा लायंस क्लब्स ऑफ इंटरनेशनल फाउंडेशन (एलसीआईएफ) के बीच न्यूट्रिशन किट प्रदान करने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। श्री पटेल ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया […]

You May Like