
सीधी। शहर में शुक्रवार दोपहर एक हाइवोल्टेज ड्रामा देखना को मिला है, एक युवक ने टॉवर में चढ़ कर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा था, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के स्थानीय कोटहा निवासी दीपू रावत पिता खेलावन रावत 21 वर्ष अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज हो कर लालता चौक के समीप संचालित एसबीआई सिटी ब्रांच गोपाल दास मार्ग के ऊपर लगे वाई फाई टॉवर में चढ़ गया था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने डायल 112 को मौके पर भेजा, जहां काफी समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया।
दीपू रावत के अनुसार उसका विवाह 2 वर्ष पूर्व मोहल्ले की राधा रावत की लड़की अजू रावत के साथ हुआ था। शादी के बाद में अपनी पत्नी के साथ बाहर कमाने चला गया था। फिर दिनांक 24 मार्च को को वापस पत्नी के साथ सीधी आया। मेरी सास राधा एवं मेरी पत्नी अन्जू का चाचा मेरी पत्नी को पकडकर अपने साथ ग्राम कन्धवार रामपुर नैकिन ले गये, फिर मै 30 मार्च को लेने गया तो नहीं भेजे मुझे भगा दिये है, मेरी पत्नी गर्भवती है। उसका स्वास्थ भी सही नही रहता है। इसी बात से नाराज होकर वह आत्महत्या करने के इरादे से टॉवर में चढ़ गया था। कोतवाली पुलिस ने युवक की शिकायत पर पत्नी को शीघ्र वापस लाने का भरोसा दिलाया है।
