मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में भिण्ड जिले का पांचवां शिविर आज रौन में लगेगा

भिण्ड। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का पांचवां शिविर आज 11 सितम्बर को तहसील रौन के शासकीय वेयरहाउस में आयोजित किया जाएगा। जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर में खाद्यान्न पर्ची, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, फार्मर आईडी समग्र, आधार कार्ड निर्माण व अद्यतन और संबल पंजीयन की सुविधा मिलेगी। शिविर में राजस्व, कृषक कल्याण, उद्योग, पशुपालन, उद्यानिकी, श्रम, ऊर्जा, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय, इत्यादि विभागों और नगर परिषद व जनपद पंचायत के स्टाल रहेंगे, जिसमें नागरिक अपनी लंबित और नई शिकायतों का समाधान करवा सकेंगे और संबंधित हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जनसुनवाई में शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा जिसमें मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरण की व्यवस्था रहेगी। शिविर में मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, दंतरोग, नेत्र रोग और असंचारी रोगों-बीपी और मधुमेह की जांच और परामर्श दिए जाएंगे। मरीजों के लिए पैथोलाजी और एक्सरे जांच की भी व्यवस्था रहेगी। शिविर में आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा सकेंगे।

Next Post

कलेक्ट्रेट परिसर में अचेत मिला व्यक्ति, भेजा गया अस्पताल

Fri Sep 11 , 2026
सीधी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब करुणा भवन के सामने एक व्यक्ति अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। कल शाम करीब 6 बजे व्यक्ति करीब 20 से 25 मिनट तक उसी स्थिति में पड़ा रहा। काफी देर तक व्यक्ति […]

You May Like

मनोरंजन