खनिज विभाग की सघन जांच में जेसीबी व दो ट्रैक्टर जब्त

सीधी ।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीधी राकेश शुक्ला और जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में गत दिवस खनिज विभाग द्वारा गोपदबनास क्षेत्र में खनिज अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच की गई।

खनिज निरीक्षक शिशिर यादव के नेतृत्व में विभागीय खनिज अमले और पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम मड़वा, तहसील गोपदबनास, जिला सीधी में जांच की गई। जांच के दौरान शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे जेसीबी मशीन क्रमांक MP53DA0262 तथा दो बिना नंबर के ट्रैक्टर – ESCORT मॉडल EURO 50 E11 (चेसिस क्रमांक T053591479ML) और MAHINDRA मॉडल YUVO TECH+475 DI (चेसिस क्रमांक MBNPFAJUZSNB05976) मुरूम/पत्थर के अवैध उत्खनन में संलग्न पाए गए।मौके पर उपस्थित जेसीबी ऑपरेटर ने अपना नाम रामनरेश विश्वकर्मा पिता रामपति विश्वकर्मा, निवासी ग्राम शिवपुरवा तहसील गोपदबनास बताया, जबकि ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम सुनील रावत पिता सुखलाल रावत, निवासी ग्राम जनकपुर तहसील गोपदबनास बताया। एक अन्य ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पूछताछ में बताया गया कि उक्त कार्यवाही वाहन स्वामियों के निर्देश पर की जा रही थी और निकाले गए खनिज को आसपास विक्रय किया जा रहा था।बिना अनुमति खनिज मुरूम/पत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पाए जाने पर जेसीबी मशीन और दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना कोतवाली सीधी में खड़ा कराया गया है। जब्त मशीनों एवं वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।इस कार्यवाही में शिवशंकर सिंह, नंदीलाल रावत, अनिल पाठक और शंकर दयाल यादव का योगदान रहा।

Next Post

निगम आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो नदारत मिले कर्मचारी, थमाई नोटिस

Wed Oct 15 , 2025
रीवा। नगर निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. जहा कई कर्मचारी नदारत पाए गए. वेतनवृद्धि रोकने के साथ नोटिस थमाई गई है. निरीक्षण के दौरान फाइले इधर से उधर बिखरी मिली. विधि शाखा में पदस्थ बाबू सुरेन्द्र सिंह गहरवार को शीट […]

You May Like