
रीवा। नगर निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. जहा कई कर्मचारी नदारत पाए गए. वेतनवृद्धि रोकने के साथ नोटिस थमाई गई है. निरीक्षण के दौरान फाइले इधर से उधर बिखरी मिली.
विधि शाखा में पदस्थ बाबू सुरेन्द्र सिंह गहरवार को शीट में अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. सूचना का अधिकार शाखा में पदस्थ कर्मचारी भृत्य चन्द्रमणि कोल को चेम्बर में साफ सफाई न रखने एवं कार्यो में लापरवाही बरतने पर निलम्बन की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. जोन 2 निर्माण शाखा के बाबू जयनारायण द्विवेदी को फाइल संधारण में लापरवाही बरतने एवं कक्ष में साफ सफाई न रखने पर निलम्बन की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. वही, जोन 02 राजस्व शाखा में नोटशीट एवं फाइल निरीक्षण के दौरान कार्यवाही अनावश्यक विलम्ब करने पर सहायक राजस्व अधिकारी को एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए. वही कार्यालय में सफाई दुरूस्त न होने अव्यवस्थित रिकार्ड एवं आलमारी पाये जाने पर कार्यालय अधीक्षक को भी एक वेतनवृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए. सभी विभाग प्रमुखों को सख्त निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने कक्षों की सफाई 2 दिवस के भीतर दुरूस्त करें. इसके साथ ही चेम्बरों में बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये 5 कर्मचारियों को अवैतनिक कर एक वेतनवृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए.
