पोस्टिंग भ्रम: वाणिज्यिक कर विभाग में एक पद,दो अधिकारी, अफसर बढे

भोपाल। वाणिज्यिक कर विभाग में हालिया तबादलों ने अव्यवस्था को जन्म दे दिया है। कई पदों पर दो-दो अफसर तैनात हो गए हैं, क्योंकि नए अफसरों की पोस्टिंग तो कर दी गई लेकिन पूर्व में पदस्थ अधिकारियों को दूसरी जगह भेजने के आदेश जारी नहीं हुए। इससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।

ग्वालियर संभाग 1 के डिप्टी कमिश्नर परमानंद सौंधिया को ग्वालियर वृत्त 3 भेजा गया, जबकि यहां पहले से मौजूद हरिदास भालेकर को सागर भेजा गया। सागर के डिप्टी कमिश्नर निर्मल परिहार को भोपाल वृत्त 5 भेजा गया, लेकिन यहां पदस्थ मिथलेश वामनकर को कहीं नहीं भेजा गया। इस कारण भोपाल वृत्त 5 में भी दो अफसर पद पर बने हुए हैं।

भोपाल ऑडिट विंग के डिप्टी कमिश्नर नरेन्द्र सिंह चौहान को मंडीदीप वृत्त में पोस्ट किया गया, परंतु पहले से वहां मौजूद प्रीति प्रभुलता पन्ना को यथावत रखा गया। इसी तरह सागर से सुप्रिया पाठक को नरसिंहपुर भेजा गया, जबकि वहां तैनात दुर्गेश पटेल का तबादला रद्द कर दिया गया। अब नरसिंहपुर में भी दो असिस्टेंट कमिश्नर कार्यरत हैं। यह भ्रमित करने वाली स्थिति कर्मचारियों में असमंजस फैला रही है और प्रशासनिक ढांचे पर सवाल खड़े कर रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही संशोधित आदेश जारी किए जा सकते हैं, लेकिन तब तक विभाग में अस्थिरता बनी रहना तय है।

Next Post

बमोरी के गांवों के घरों में बारिश का पानी घुसा, जनजीवन अस्तव्यस्त

Mon Jun 23 , 2025
बमोरी। लगातार हो रही बरसात से अब बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। रविवार रात में बमोरी इलाके के कई गांवों में पानी घरों मे घुस गया जिससे अनाज, पशु धन, का बड़ी मात्रा में नुकसान सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़,कपासी, बरसाती,परवाह मे रविवार देर रात अचानक पानी […]

You May Like