प्रेमी जोड़े ने सिंध नदी में कूदकर दी जान, दुपट्टे से बंधे मिले दोनों के शव

शिवपुरी :जिले के अमोला थाना क्षेत्र में सिंध नदी से प्रेमी युगल के शव बरामद हुए। दोनों के एक-एक पैर एक दूसरे से बंधे मिले हैं। मृतकों की पहचान झांसी निवासी अमन प्रजापति (24) और अमरोहा (उत्तर प्रदेश) की सविता जाटव (20) के रूप में हुई है।अमोला घाटी स्थित सिंध नदी पुल पर एक बाइक मिली थी। जांच में पता चला कि यह बाइक झांसी के अमन प्रजापति की है। इसके बाद उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तभी से पुलिस इलाके में निगरानी कर रही थी। अमोला पुल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी किनारे दोनों के शव मिले। एक-एक पैर दुपट्टे से बंधा हुआ था। पुलिस का मानना है कि दोनों ने पुल से कूदकर आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमन की शादी 13 अगस्त को ही मंदिर में हुई थी। परिवार को उसके प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। अमन जबलपुर में प्राइवेट नौकरी करता था, वहीं उसकी मुलाकात सविता से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और 19 अगस्त को सविता झांसी पहुंच गई। अगले दिन दोनों ने सिंध नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने यह कदम क्यों उठाया।

Next Post

सरिया से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित सालीवाडा में आज सुबह एक तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। गनीमत रही कि हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर भीड़ नहीं थी वरना बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।