राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम ने जेल में काटा एक महीना

इंदौर. चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जेल में रहते हुए एक महीना पूरा हो गया है. इस दौरान न तो उसके चेहरे पर पति की हत्या को लेकर कोई अपराधबोध दिखाई दिया और न ही उसके परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने पहुंचा. शिलांग जेल प्रशासन के मुताबिक सोनम ने खुद को जेल के माहौल के अनुरूप ढाल लिया है और अब सामान्य दिनचर्या का पालन कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक सोनम रघुवंशी जेल मैनुअल का पूरी तरह पालन कर रही है. वह सुबह तय समय पर उठती है और बाकी महिला कैदियों के साथ घुलमिलकर रह रही है. उसे जेल वार्डन के कार्यालय के पास एक बैरक में दो अन्य विचाराधीन महिला कैदियों के साथ रखा है. हालांकि फिलहाल उसे जेल में कोई काम नहीं सौंपा है, लेकिन जल्द ही उसे सिलाई और कौशल विकास संबंधी कार्यों में लगाया जा सकता है. जेल के नियमों के अनुसार सोनम को टीवी देखने की सुविधा के साथ-साथ परिवार से मिलने और बात करने की भी अनुमति है. सोनम अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या या अपने वैवाहिक जीवन को लेकर जेल में किसी से कोई चर्चा नहीं करती है. जेल सूत्रों का कहना है कि वह बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटकर जेल के माहौल में खुद को व्यवस्थित कर चुकी है. मेघालय की शिलांग जेल में महिला कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं, जिसमें सोनम को भी धीरे-धीरे शामिल किया जाएगा.

Next Post

संवाद से समाधान अभियान के तहत गांव पहुंचे अधिकारी

Tue Jul 22 , 2025
रीवा। जिले भर में राजस्व विभाग द्वारा संवाद से समाधान अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत राजस्व अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करके सीमांकन, अतिक्रमण, रास्ता रोकने तथा अन्य विवादों का मौके पर सुनवाई करके निराकरण कर रहे हैं. इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया […]

You May Like