चोर का खुलासा, पैदल चलना नहीं पसंद।इसलिए चुराता हूँ बाइक और पेट्रोल

ग्वालियर: पड़ाव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 8 बाइक बरामद की है। पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सिविल ड्रेस में कर्मियों को तैनात किया था।

इटालियन गार्डन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश निवासी गोसपुरा नंबर एक और राजू निवासी कोटा वाला मोहल्ला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी प्राइवेट जॉब का हवाला देकर अपनी पहचान छिपा रहे थे। पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की थी। पुलिस और वाहनों की बरामदगी के लिए उनसे पूछताछ कर रही है

Next Post

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज रेल मण्डल ने किया रिकॉर्ड मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Thu Jan 30 , 2025
महाकुम्भ नगर 30 जनवरी (वार्ता) महाकुम्भ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर आठ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया। प्रयागराज रेल मण्डल ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 360 से अधिक […]

You May Like