डोल ग्यारस पर विभिन्न समाज के अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

शाजापुर।शाजापुर शहर में लगभग लुप्त होते अखाड़ों को पिछले साल विधायक अरुण भीमावद ने 25-25 हजार की राशि देकर संजीवनी देने का काम किया था. डोल ग्यारस पर निकलने वाले अखाड़ों में महज दो-चार अखाड़े ही शामिल होते थे, लेकिन सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष नागर की पहल पर शहर के सभी समाजों को एक जाजम पर बैठाकर उनके समाज के अखाड़े निकालने के लिए जो पहल की थी, वो इस डोल ग्यारस पर नजर आई.

गौरतलब है कि डोल ग्यारस पर शाजापुर में चार-पांच समाज के ही अखाड़े निकलने की परंपरा देखने को मिलती थी, लेकिन पिछले साल सनातन के इस पर्व को जीवित रखने के लिए विधायक अरुण भीमावद ने लगभग 20 से अधिक अखाड़ों को राशि देकर डोल ग्यारस पर अखाड़ों को निकालने का आह्वान किया था. इसे सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सनातन प्रेमियों ने लगातार अलग-अलग समाज की बैठक लेकर डोल निकालने का आग्रह किया था. जिसका परिणाम यह है कि पिछले साल और आज निकले समारोह में 20 से अधिक डोल निकाले गए. हर समाज के लोगों डोल निकालने के लिए अपने-अपने समाज के लोगों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि आज डोल ग्यारस पर हर समाज ने अपने अखाड़े का करतब दिखाया. श्रीकृष्ण व्यायामशाला द्वारा संचालित सर्व हिंदू उत्सव समिति के सभी ट्रस्टी, संरक्षकगण और सदस्य की आम सहमति से निर्णय लिए जाते हैं, जिसमें डोल ग्यारस के भी आयोजनों का निर्णय है. श्रीकृष्ण व्यायामशाला के ट्रस्टी वीरेंद्र व्यास, रूपकिशोर नवाब एवं अन्य ट्रस्टी, संरक्षक, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, नरेश कप्तान, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष दीपक चौहान, मनीष सोनी, सत्या वात्रे, प्रदीप चंद्रवंशी, किरण ठाकुर, धर्मेंद्र प्रजापत सहित सभी संरक्षकगण समिति में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर सनातन पर्व को मनाते हैं.

दम तोड़ते अखाड़ों को किया जीवित

शाजापुर में अखाड़ों की परंपरा लगभग लुप्त हो गई थी, लेकिन आज शहर में 20 से अधिक समाज के लोगों ने अखाड़ों का संचालन किया. सर्व ब्राह्मण समाज ने भी अपने अखाड़े को जीवित कर डोल ग्यारस में शामिल किया.

 

साम्प्रदायिक सौहाद्र्र के बीच निकले डोल…

 

डोल ग्यारस पर अखाड़े साम्प्रदायिक सौहाद्र्र्र के बीच निकाले गए. मगरिया में मिलाद-उन-नबी के लिए जो झंडे लगाए गए थे, उन्हें डोल ग्यारस के समारोह को देखते हुए सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष नागर और मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों ने आपसी सामंजस्य के साथ डोल यात्रा मार्ग पर लगे झंडे हटाए. ताकि विवाद की स्थिति पैदा न हो. इसे साम्प्रदायिक सौहार्द्र का ही उदाहरण कहा जाएगा.

 

शहर में निकले विभिन्न समाज के अखाड़े

 

सरकारी डोल श्रीराम मंदिर किला परिसर, क्षत्रीय राठौर समाज अखाड़ा – उस्ताद अनोखी राठौर, मारवाड़ा राजपूत समाज – उस्ताद कन्हैया लाल, रामी माली गुजराती – उस्ताद रमेश चंद्र माली, दामोदरवंशी जूना गुजराती – उस्ताद प्रशांत चौहान, क्षत्रीय नामदेव – उस्ताद ओमप्रकाश धनोपिया, भावसार समाज – उस्ताद तुलसीराम भावसार, सोमवंशी सशस्त्र अर्जुन क्षत्रीय समाज – उस्ताद राजू खत्री, मालवीय समाज – उस्ताद राजाराम कटारिया, दास हनुमान अखाड़ा – उस्ताद गोविंद सोनी, कसेरा समाज – उस्ताद श्याम कसेरा, क्षत्रीय कुशवाह समाज – उस्ताद विक्रम कुशवाह, वीर शिवाजी अखाड़ा – उस्ताद संतोष मेवाड़ा, महावीर हनुमान अखाड़ा – उस्ताद हरी पहलवान, जय बजरंग अखाड़ा – उस्ताद विजय प्रजापति, अन्नपूर्णा अखाड़ा – उस्ताद पवन नरवले, भीम अखाड़ा – उस्ताद काशीराम गवली, मूलचंद गवली, धनराज गवली, जय भवानी अखाड़ा – उस्ताद मोहन देवतवाल, बागेश्वर अखाड़ा – उस्ताद मोहित मालवीय, गौपुत्र अखाड़ा – उस्ताद धर्मेंद्र शर्मा, वीर हनुमान अखाड़ा – उस्ताद बालकृ ष्ण यादव, ब्रह्मशक्ति अखाड़ा – उस्ताद भूपेंद्र शर्मा, जलज ठाकुर, राम वाल्मिकी अखाड़ा – उस्ताद आलोक पारछे, विजय हनुमान अखाड़ा – उस्ताद कमलेश अटेरिया, मंगलमुखी अखाड़ा – उस्ताद संतोष घारवे, जय बजरंग अखाड़ा – उस्ताद शुभम गुप्ता, महाकाल अखाड़ा – उस्ताद सतीश शर्मा, राम अखाड़ा – उस्ताद महेश कुशवाह.

सबकी प्रशासनिक अनुमति सर्व हिंदू उत्सव समिति कराती है…

तीन साल पहले सभी अखाड़े के उस्तादों को अपने-अपने अखाड़े की प्रशासनिक अनुमति के लिए आवेदन देना पड़ते थे. लेकिन अब सभी अखाड़ों की अनुमति श्रीकृष्ण व्यायामशाला द्वारा संचालित सर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा एकसाथ ले ली जाती है.

Next Post

शुजालपुर में हाईवे पर बनाई जा रही थी नकली खाद

Wed Sep 3 , 2025
शुजालपुर।कृषि विभाग एवं प्रशासन ने गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार को शुजालपुर में आष्टा हाईवे पर कार्यवाही करते हुए एक गोदाम से बड़ी मात्रा में नकली खाद की बोरियां बरामद की. इस मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है. अधिकारियों की मानें तो नकली खाद बनाने की यह […]

You May Like