डॉलर में नरमी से रुपया 26 पैसे मजबूत

मुंबई, 30 जुलाई (वार्ता) डॉलर सूचकांक में नरमी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारत में निवेश बढ़ाने से गुरुवार को रुपया 26 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्त पर एक डॉलर 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा की बढ़त का यह पांचवां दिन था। इन पांच दिनों में यह 123 पैसे मजबूत हो चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह छह पैसे चढ़कर 95.76 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

भारतीय मुद्रा आज 17 पैसे की बढ़त में 95.59 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। दोपहर तक यह नीचे 95.75 रुपये प्रति डॉलर तक गयी थी, लेकिन उसके बाद फिर अपनी बढ़त और मजबूत करते हुए 95.50 रुपये प्रति डॉलर तक उतरकर उसी स्तर पर बंद हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बुधवार को समाप्त दो दिन की बैठक के बाद केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में न तो वृद्धि की और न ही इसके कोई संकेत दिये। इससे निवेशकों ने भारतीय बाजार का रुख किया। mइसके अलावा, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में करीब एक फीसदी की गिरावट देखी गयी। इससे भी रुपये को समर्थन मिला।
एफपीआई ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 57.60 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया।

Next Post

भारत तीसरे स्थान पर; सीरत और गुंतास संयुक्त छठे स्थान पर रहीं

Thu Jul 30 , 2026
सेलांगोर (मलेशिया), 30 जुलाई (वार्ता) भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) द्वारा भेजी गई दो सदस्यीय भारतीय टीम की सदस्य सीरत कंग और गुंतास कौर संधू ने प्रतिष्ठित मलेशियन लेडीज़ एमेच्योर ओपन में अपना अभियान संयुक्त छठे स्थान पर समाप्त किया। उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को संपन्न हुई इस […]

You May Like