धूमधाम से हुआ बप्पा का स्वागत, खुशी से झूमीं सुनीता आहूजा, हंसिका मोटवानी ने लिया गणपति का आशीर्वाद

मुंबई, गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स के घर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत हुआ, जहां सुनीता आहूजा और हंसिका मोटवानी ने भक्ति भाव से पूजन किया।

मायानगरी मुंबई में गणेशोत्सव की एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे हर साल की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा और धूमधाम के साथ अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना कर रहे हैं। बप्पा के स्वागत में फिल्मी हस्तियों के चेहरे की खुशी और भक्ति का रंग देखते ही बनता है, जिसकी सुंदर तस्वीरें और वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने प्यार से किया बप्पा का स्वागत
हर साल की तरह इस बार भी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का बेहद खास और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। वे अपने पति राज कुंद्रा के साथ मूर्ति को खुद अपने घर लेकर आईं और पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित किया। बप्पा के स्वागत के दौरान शिल्पा शेट्टी सादगी भरे पारंपरिक पहनावे में नजर आईं और उनके चेहरे पर त्यौहार की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

ढोल की थाप पर खुशी से नाची सुनीता आहूजा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के घर पर भी गणेशोत्सव का जश्न बेहद धूमधाम से शुरू हो चुका है। सुनीता आहूजा ने पूरी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया। बप्पा के घर पहुंचते ही उनकी खुशी देखने लायक थी और वे सड़क पर ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमती और नाचती नजर आईं। पारंपरिक तरीके से बप्पा का स्वागत करते हुए उनके चेहरे की खुशी देखकर साफ था कि यह पल उनके लिए कितना भावुक और खास है।

हंसिका मोटवानी ने भी किया बप्पा का स्वागत
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में विघ्नहर्ता को विराजमान किया। इस खास अवसर पर हंसिका बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही उनके घर का माहौल पूरी तरह से उत्सव के रंग में रंग गया। हंसिका की भक्ति और बप्पा के प्रति अटूट आस्था की झलक ने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया।

Next Post

नगर निकाय चुनाव में पांच मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को पुनर्मतदान

Tue Sep 15 , 2026
जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343 तथा वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484 पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया जायेगा। […]

You May Like