नगर निकाय चुनाव में पांच मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को पुनर्मतदान

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343 तथा वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484 पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मतदान केन्द्रों पर बुधवार को प्रातः सात से सायं छह बजे तक पुनर्मतदान होगा। पुनर्मतदान के लिए संबंधित मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी। पुनर्मतदान के दौरान पूर्व मतदान में लगायी गयी अमिट स्याही के निशान को छोड़कर मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगायी जायेगी। पुनर्मतदान में नये मतपत्रों का उपयोग किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान सम्पन्न होने के बाद 17 सितम्बर को प्रातः आठ बजे से मतगणना प्रारम्भ की जायेगी।

Next Post

बारिश से जगदलपुर की सड़कें जलमग्न, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Tue Sep 15 , 2026
जगदलपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार को हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। महज 23 मिनट की बारिश में कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जबकि कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश के दौरान शहर की […]

You May Like