अमरावत घाटी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से चार गायों की मौत, चालक फरार

रायसेन। सागर रोड स्थित अमरावत घाटी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रायसेन से सागर की ओर जा रहा ट्रक अचानक सड़क पर आई गायों से टकरा गया और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घटना के बाद फरार हो गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मृत गायों को खाई से निकालकर एक तरफ किया। कार्यकर्ताओं ने चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

नैनपुर कांड: स्कूली ड्रेस में शराब खरीदती छात्राओं की तस्वीरें वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

Sat Oct 25 , 2025
मंडला। नैनपुर की एक शराब दुकान से स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं द्वारा शराब खरीदने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। मासूम उम्र में इस तरह का दृश्य देखकर आमजन, अभिभावक और प्रशासन सभी हैरान रह गए। तस्वीरें सामने आते ही प्रशासन हरकत […]

You May Like