भादवामाता मार्ग के कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

नीमच। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भादवामाता जी के मार्ग पर स्थित एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कुएं में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी विजय सागरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जानकारी में शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

Next Post

जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाडिय़ों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग

Sun Jun 21 , 2026
नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नीमच जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में कनावटी स्थित ज्ञानोदय स्विमिंग पूल में वॉटर योग का आयोजन किया गया। तैराकी और योग के अनूठे संगम वाले इस आयोजन में खिलाडिय़ों, अभिभावकों तथा संघ पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक […]

You May Like