Mysaa टीज़र रिलीज़ खून से लथपथ रश्मिका मंदाना, टीजर देख उत्सुक हुए फैंस

रश्मिका मंदाना की फ़िल्म ‘मैसा’ का टीज़र रिलीज़। खून से लथपथ रश्मिका खूंखार एक्शन अवतार में हैं। यह फ़िल्म गोंड जनजाति पर आधारित इमोशनल एक्शन थ्रिलर है और 2026 में रिलीज़ होगी।

साउथ और बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फ़िल्म ‘मैसा’ (Mysaa) का ज़बरदस्त टीज़र वीडियो रिलीज़ कर दिया गया है। सामने आए इस टीज़र में रश्मिका एक बिल्कुल खूंखार और एक्शन से भरपूर अवतार में नज़र आ रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान और उत्साहित हो गए हैं।

रश्मिका मंदाना ने यह टीज़र अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “ये तो बस शुरुआत है। हम बस एक शाम मज़ेदार करना चाहते थे ताकि आपको आज की दुनिया दिखा सकें और बाकी सीरियस बातें? ओहहहहहोहोहोइओ, आप इसे कुछ महीनों में देखेंगे। तो ख़ूब मज़े लें!”

Next Post

एनबीसीसी ने दुबई में रियल एस्टेट क्षेत्र में रखा कदम, सीपीएसयू के रूप में पहली बार डेवलपर के तौर पर किया लॉन्च

Thu Dec 25 , 2025
नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दुबई में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। एनबीसीसी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनबीसीसी ओवरसीज़ रियल एस्टेट एलएलसी के माध्यम से दुबई में विदेशी रियल एस्टेट परिचालनों की औपचारिक शुरुआत […]

You May Like