कमलनाथ और नकुलनाथ ने आईटी कंपनियों में चयनित छिंदवाड़ा के प्रतिभाशाली युवाओं से की भेंट

छिंदवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोमवार को अपने निवास पर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली युवक-युवतियों से मुलाकात की, जिनका चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ भी मौजूद रहे।

कमलनाथ और नकुलनाथ ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की युवा पीढ़ी तकनीकी क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से नए आयाम स्थापित कर रही है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Next Post

छत्रसाल नगर कॉलोनी में अवैध आवासों पर निगम का ताला, दो कर्मचारी निलंबित

Mon Oct 13 , 2025
सागर: बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर कॉलोनी में गरीब परिवारों के लिए बनाए गए 1248 आवासों में अनियमितताओं की शिकायतों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार को पुलिस बल और अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर आवासों की जांच की।निरीक्षण के दौरान […]

You May Like