समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ

नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेल और युवा कल्याण विभाग और जिला हैंडबॉल संघ नर्मदापुरम द्वारा हैंडबॉल समर कैंप का आयोजन 1 मई से 31 मई तक समेरिटंस स्कूल खेल प्रांगण पर किया जा रहा है। इसमें लगभग 70 खिलाड़ी सुबह 6:00 से 8:00 तक एवं शाम को 5:30 से 7:00 तक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर कोच आस्कर एरिन मोजिस, डॉ. सचिन खम्परिया, विनोद साहू के सहयोग से संचालित हो रहा है। कैंप में खेल के अलावा विभिन्न गतिविधियां जैसे महिलाओं के लिए आत्मारक्षा, गुड टच बेड टच, सामाजिक गतिविधि, फिट इंडिया मूवमेंट प्रतियोगिताओं आदि का समावेश किया गया है। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, शाला के डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष शर्मा, शाला प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत द्वारा कैंप का निरीक्षण किया जा रहा है।

Next Post

टेम्प्ट ने पोर्टेबल स्पीकर्स रिबेल एयर, एनिग्मा और बूम-बड्डी को किया लॉन्च

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) संगीत उपकरण की दुनिया में उभरते सितारे टेम्प्ट ने मंगलवार को यहां पोर्टेबल स्पीकर्स रिबेल एयर, एनिग्मा और बूम-बड्डी को लॉन्च किया। इस मौके पर कंपनी के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक गौरव खेत्रपाल ने कहा, “हमारा विज़न भारतीय ग्राहकों तक विश्व-स्तरीय तकनीक के माध्यम में […]

You May Like