नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) संगीत उपकरण की दुनिया में उभरते सितारे टेम्प्ट ने मंगलवार को यहां पोर्टेबल स्पीकर्स रिबेल एयर, एनिग्मा और बूम-बड्डी को लॉन्च किया। इस मौके पर कंपनी के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक गौरव खेत्रपाल ने कहा, “हमारा विज़न भारतीय ग्राहकों तक विश्व-स्तरीय तकनीक के माध्यम में कर्ण प्रिय संगीत अनुभव का अनुभव प्रदान करना है। रिबेल एयर, एनिग्मा और बूम-बड्डी के लॉन्च के साथ हम इस दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। हम प्रीमियम ऑडियो स्पेस में ऐसे उत्पबाद के साथ कदम रख रहे हैं, जो गतिशीलता, डिज़ाइन और व्यावहारिकता का बेहतरीन मेल हैं।”
उन्होंने कहा कि आज के उपभोक्ता सिर्फ़ आवाज़ से कुछ ज़्यादा पाने की चाहत रखते हैं। वे एक ऐसा अनुभव चाहते हैं जो उनकी जीवनशैली के साथ मेल खाता हो, चाहे वह सफ़र हो, सामाजिक समारोह हों, या फिर निजी आराम का समय। यह रेंज शक्तिशाली और इमर्सिव ऑडियो समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे समाधान जो न केवल तकनीकी रूप से उन्नत हैं, बल्कि सहज और सुलभ भी हैं। उन्होंने कहा, “हम इसे भारत से एक मज़बूत, डिज़ाइन-आधारित उपभोक्ता प्रौद्योगिकी ब्रांड बनाने की टेम्प्ट की यात्रा की शुरुआत के तौर पर देखते हैं।”
कंपनी ने रिबेल एयर को 1,199 रुपये, एनिग्मा को 3,999 और बूम-बड्डी को 16,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार रिबेल एयर को रोज़ाना इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया। यह एक आसानी से कहीं भी ले जाने लायक स्पीकर, जो एक आकर्षक डिज़ाइन में शानदार ध्वनी प्रदान करता है। वहीं, एनिग्मा एक बहुमुखी मिड-रेंज स्पीकर है जो घर के अंदर और बाहर, दोनों जगहों के लिए बेहतर फ़ीचर्स के साथ पूरे कमरे को भर देने वाली दमदार आवाज़ देता है। बूम-बड्डी को बड़ी जगहों और पार्टियों के लिए बनाया गया है। कंपनी के अनुसार ये सभी उपकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचेंगे।

