दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर: एक ही पते पर संचालित दो खाद्य प्रतिष्ठान में एक पर मिथ्या छाप तो दूसरे पर असुरक्षित खाद्य का प्रकरण दर्ज किया गया. खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा विगत 22 नवम्बर 2024 को तिरूपति बेकर्स एवं कन्फेक्शनर्स, ग्राम बड़ियाकिमा, नेमावर रोड का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ जैली एवं वेफर्स मैदा एवं खारी के 2 नमूने लिये गये थे, जिनमें से खाद्य पदार्थ वेफर्स मिथ्या छाप होना पाया गया था, जिसके आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है.

उक्त पते पर ही परिसर के प्रथम तल पर संचालित फर्म तिरूपति कन्फेक्शनर्स का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किया गया था तथा मौके पर खाद्य पदार्थ खारी एवं मैदा के नमूने लिये गये थे, जिनमें से खाद्य पदार्थ मैदा खाद्य विश्लेषक, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया था. खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा खाद्य पदार्थ मैदा की जांच रिपोर्ट के विरूद्ध अपील की गई थी जिसके अनुसार उक्त नमूने के द्वितीय भाग को पुनः जांच हेतु रेफरल लेब, पुणे भेजा गया था.

रेफरल लेब की जांच रिपोर्ट द्वारा भी उक्त मैदा का नमूना असुरक्षित पाया गया है. उक्त लिये गये नमूनों तथा असुरक्षित खाद्य पदार्थ से सम्बंधित प्रकरण अभियोजन स्वीकृति हेतु कार्यालय आयुक्त, खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश की ओर प्रेषित किया जा रहा है. इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा विगत 22 जनवरी 2025 को तिरूपति बेकर्स एवं कन्फेक्शनर्स का पुनः निरीक्षण किया गया. मौके पर वेफर्स का निर्माण किया जाना पाया गया जो कि, विशेषकर बच्चों द्वारा उपयोग किया जाता है. मौके पर परिसर में एक्सपायरी तिथि के फ्लेवर्स पाये गये थे. खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उक्त संस्थान से चार तरह के वेफर्स के नमूने जांच हेतु लिये गये तथा शेष सामग्री की जब्ती भी की गई थी.

Next Post

सिंधिया आज शिवपुरी में करेंगे रोडशो, होगा नागरिक अभिनंदन

Tue Apr 8 , 2025
शिवपुरी: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान 8 से 10 अप्रैल तक शिवपुरी भ्रमण पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया इस दौरान शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।सिंधिया आज 8 अप्रैल को शाम 8 बजे शिवपुरी पहुँचेंगे और नागरिक अभिनंदन रोड शो तथा नक्षत्र गार्डन में आभार […]

You May Like