भाजपा के संरक्षण में बढ़ रहे महिला अपराध : डॉली

सतना:भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के संरक्षण में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। अकेले सतना जिला में गौर करें तो भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और पार्षद पति तक महिलाओं का शोषण करने के आरोपों से घिरे हैं। यह कहना है महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉली चौरसिया का, उन्होंने इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा और प्रदेश अध्यक्ष रीना बैरासी के निर्देश पर मासूम बेटियों को न्याय दिलाने के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महिला अपराधों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए।

पीडि़त परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि उन पर अपराधी कोई नाजायज दबाव ना बना पाएं। साथ ही ऐसे आरोपी को जमानत ना देते हुए फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए। डॉली ने कहा कि भाजपा अगर महिला सुरक्षा का दम्भ भरती है तो सबसे पहले ऐसे अपराधी भाजपा नेताओं को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। शहर अध्यक्ष डॉली ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल नागौद के अध्यक्षक पुलकित टंडन, रामपुर बाघेलान में पार्षद पति अशोक सिंह के कृत्यों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा ने इन्हें संरक्षण दिया, इसलिए कड़ी कार्रवाही से सभी बच रहे हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दहकी, नागौद से विधानसभा प्रत्याशी रहीं रश्मि सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, आरती सिंह, साधना कपूर, हेमलता सिंह, सीमा बागरी आदी मौजूद रहीं।

Next Post

घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Tue Mar 31 , 2026
सतना:उचेहरा थाना क्षेत्र में शराब पिलाने के बाद एक मजदूर के साथ मारपीट की गई। परिजन उसे लेकर सोमवार की सुबह थाना पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद घायल को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण […]

You May Like