राजस्थान में गांजे की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में करौली में लांगरा थाना क्षेत्र के कहारपुरा बुगडार गांव में पुलिस ने अवैध रूप से नशीले पदार्थ गांजा उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खेत से छह किलो गांजे के हरे-गीले पौधे बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मनीराम के खेत में गांजे के पौधे उगाये जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर खेत की तलाशी ली तो जगह-जगह गांजे के हरे पौधे मिले। उन्हें मौके पर उखाड़कर जब्त किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया।

 

 

Next Post

खरगे-राहुल ने किया केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद

Thu Mar 26 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा( एलडीएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी मिलीभगत को लेकर हमला बोला। पार्टी नेताओं […]

You May Like