
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी स्थित चिरईचोंच के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल पहुंची जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक सुरेंद्र और संदीप ने बताया कि मृतकों की पहचान रामकृष्ण पिता बंधु सिंह उम्र 34 वर्ष और मां मझलीबहु उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी कल्याणपुरा, नरसिंहगढ़ के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को सुरक्षित जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।
