अवैध हथियारों के साथ खरगोन का युवक गिरफ्तार

खरगोन, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर आज पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खरगोन के बाहरी हिस्से में स्थित ट्रेन्चिंग ग्राउंड के समीप एक दुपहिया वाहन पर सवार दो लोगों को रोका गया। दुपहिया वाहन का चालक तो फरार होने में सफल रहा ,लेकिन दूसरा युवक पकड़ लिया गया। युवक की पहचान खरगोन के तालाब चौक निवासी साहिल के रूप में हुई और उसके पास से पांच देशी पिस्टल और कट्टे बरामद किये गये।
प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि ये हथियार खरगोन जिले के गोगावा क्षेत्र के सिगनूर निवासी सिकलीगर से खरीदे गए थे और वह इन्हें ग्वालियर बेचने जा रहा था। उसने बताया कि वह पूर्व में भी ग्वालियर में हथियार बेच चुका है। साहिल के विरुद्ध पूर्व में भी 2 अपराध दर्ज हैं। साहिल को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुपहिया वाहन चालक और हथियार विक्रेता की पहचान हो चुकी है। हथियार के ग्वालियर कनेक्शन की भी विवेचना की जा रही है।

Next Post

बजट में महंगाई कम करने की योजना बताएँ मोदी: खरगे

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि महंगाई चरम पर है और इससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि बजट में जनता की बचत बढ़ाने के क्या प्रावधान किए जा रहे हैं। श्री खरगे ने […]

You May Like