
ग्वालियर। शहर में ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन एवं कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का भव्य संयुक्त सम्मान समारोह, मंथन और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लर संचालकों, कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर्स, ब्यूटी एकेडमियों, स्टूडेंट्स और इंडस्ट्री से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ‘मंथन’ सत्र में विद्यार्थियों ने ब्यूटी एजुकेशन, करियर और आधुनिक तकनीकों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया। वहीं, दूसरे सत्र में डिस्ट्रीब्यूटर्स और ब्यूटीशियन्स के बीच असली-नकली उत्पादों की पहचान, उचित मूल्य, ग्राहक सुरक्षा और मार्केट की चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान डायरेक्टर नीरज जैन ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य ब्यूटीशियन, डिस्ट्रीब्यूटर, एकेडमी, स्टूडेंट और मीडिया को एक मंच पर लाकर ज्ञान, विश्वास और सहयोग का मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और पत्रकारों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
